जबलपुर: आधारताल में शादी का झांसा देकर 19 वर्षीय युवती का शारीरिक शोषण, आरोपी युवक गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के अधारताल थाना क्षेत्र से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। 19 वर्षीय युवती की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी आधारताल विपिन ताम्रकर ने आज शुक्रवार शाम लगभग 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आज आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है