Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
सपा
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

गया टाउन सीडी ब्लॉक: सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं

गयाजी पुलिस कार्यालय में आज दिनांक 29 मई शुक्रवार को सिटी एसपी कोटा किरण कुमार के द्वारा जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गई। जिसमें फरियादी अपनी-अपनी समस्या लेकर उपस्थित हुए। सिटी एसपी द्वारा सभी लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया और उनके त्वरित निराकरण के लिए दिए ए निर्देश‌।इसकी जानकारी आज दिनांक 29 मई शुक्रवार की दोपहर 3:30 में में दी गई है।

MORE NEWS

पितृपक्ष मेला की तैयारियों के मद्देनजर जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन "गया जी धर्मशाला" का किया निरीक्षण

गया: पितृपक्ष मेला-2026 के दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर आवासन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चांदचौरा, गया में निर्माणाधीन "गया जी धर्मशाला" का आज जिलाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा स्थल पर उपस्थित बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अभियंताओं एवं संवेदक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि धर्मशाला के प्रथम ब्लॉक में निर्मित 65 कमरों को सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ पूर्ण रूप से तैयार कर 10 सितंबर तक उपयोग के लिए उपलब्ध कराया जाए, ताकि पितृपक्ष मेला के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने परिसर में पार्किंग व्यवस्था की भी समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि वाहनों के सुगम आवागमन एवं सुव्यवस्थित पार्किंग के लिए आवश्यक सभी कार्य समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पार्किंग क्षेत्र को भी 10 सितंबर तक पूरी तरह विकसित एवं व्यवस्थित कर लिया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पितृपक्ष मेला के दौरान लाखों श्रद्धालु गया पहुंचते हैं और उनके ठहरने की समुचित व्यवस्था जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। निर्माणाधीन "गया जी धर्मशाला" श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण आवासीय सुविधा सिद्ध होगी तथा इससे मेला अवधि में आवासन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी, पंडा समाज के लोग उपस्थित थे।

#गयाजी 
#बिहार 
#GayaPolice 
#gaya 
#gayajii 
#LatestNews 
#latestnewsindia

पितृपक्ष मेला की तैयारियों के मद्देनजर जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन "गया जी धर्मशाला" का किया निरीक्षण गया: पितृपक्ष मेला-2026 के दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर आवासन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चांदचौरा, गया में निर्माणाधीन "गया जी धर्मशाला" का आज जिलाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा स्थल पर उपस्थित बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अभियंताओं एवं संवेदक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि धर्मशाला के प्रथम ब्लॉक में निर्मित 65 कमरों को सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ पूर्ण रूप से तैयार कर 10 सितंबर तक उपयोग के लिए उपलब्ध कराया जाए, ताकि पितृपक्ष मेला के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने परिसर में पार्किंग व्यवस्था की भी समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि वाहनों के सुगम आवागमन एवं सुव्यवस्थित पार्किंग के लिए आवश्यक सभी कार्य समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पार्किंग क्षेत्र को भी 10 सितंबर तक पूरी तरह विकसित एवं व्यवस्थित कर लिया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पितृपक्ष मेला के दौरान लाखों श्रद्धालु गया पहुंचते हैं और उनके ठहरने की समुचित व्यवस्था जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। निर्माणाधीन "गया जी धर्मशाला" श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण आवासीय सुविधा सिद्ध होगी तथा इससे मेला अवधि में आवासन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी, पंडा समाज के लोग उपस्थित थे। #गयाजी #बिहार #GayaPolice #gaya #gayajii #LatestNews #latestnewsindia

Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 29, 2026

नीमचक बथानी में पुलिस का बड़ा एक्शन: पिस्टल व 7 जिंदा कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार, दो साथी फरार, गिरफ्तारी को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी

गया। गया जिले के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल और सात जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। वहीं कार्रवाई के दौरान उसके दो साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इस पूरे मामले का खुलासा बुधवार को वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी ग्रामीण) दिव्यांजलि जायसवाल ने किया।

एसपी ग्रामीण दिव्यांजलि जायसवाल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नीमचक बथानी थाना क्षेत्र में कुछ संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार के साथ किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही तीनों संदिग्ध भागने लगे। जवानों ने पीछा कर एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे।
गिरफ्तार आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध पिस्टल और सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए। 

बरामद हथियार और कारतूस को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
 
प्रेस वार्ता के दौरान एसपी ग्रामीण दिव्यांजलि जायसवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद हथियार कहां से लाया गया था, इसे किस उद्देश्य से रखा गया था तथा इसका इस्तेमाल किसी आपराधिक घटना में किया गया है या नहीं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी किसी संगठित अपराधी गिरोह से जुड़ा है या उसके अन्य आपराधिक मामलों में भी संलिप्तता रही है।
उन्होंने कहा कि फरार दोनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। उम्मीद है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है ताकि अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले गिरोह तक पहुंचा जा सके।

एसपी ग्रामीण दिव्यांजलि जायसवाल ने स्पष्ट कहा कि गया जिले में अवैध हथियार रखने, खरीद-बिक्री करने और अपराध को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
#गयाजी 
#बिहार 
#GayaPolice 
#gaya 
#gayajii 
#LatestNews 
#gayanagarnigam 
#latestnewsindia 
#crimestory

नीमचक बथानी में पुलिस का बड़ा एक्शन: पिस्टल व 7 जिंदा कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार, दो साथी फरार, गिरफ्तारी को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी गया। गया जिले के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल और सात जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। वहीं कार्रवाई के दौरान उसके दो साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इस पूरे मामले का खुलासा बुधवार को वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी ग्रामीण) दिव्यांजलि जायसवाल ने किया। एसपी ग्रामीण दिव्यांजलि जायसवाल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नीमचक बथानी थाना क्षेत्र में कुछ संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार के साथ किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही तीनों संदिग्ध भागने लगे। जवानों ने पीछा कर एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। गिरफ्तार आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध पिस्टल और सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बरामद हथियार और कारतूस को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रेस वार्ता के दौरान एसपी ग्रामीण दिव्यांजलि जायसवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद हथियार कहां से लाया गया था, इसे किस उद्देश्य से रखा गया था तथा इसका इस्तेमाल किसी आपराधिक घटना में किया गया है या नहीं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी किसी संगठित अपराधी गिरोह से जुड़ा है या उसके अन्य आपराधिक मामलों में भी संलिप्तता रही है। उन्होंने कहा कि फरार दोनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। उम्मीद है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है ताकि अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले गिरोह तक पहुंचा जा सके। एसपी ग्रामीण दिव्यांजलि जायसवाल ने स्पष्ट कहा कि गया जिले में अवैध हथियार रखने, खरीद-बिक्री करने और अपराध को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। #गयाजी #बिहार #GayaPolice #gaya #gayajii #LatestNews #gayanagarnigam #latestnewsindia #crimestory

Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 29, 2026

पितृपक्ष महासंगम 2026 || 26th Sep - 10oct

पितृपक्ष महासंगम 2026 || 26th Sep - 10oct

Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 29, 2026

गया टाउन सीडी ब्लॉक: सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं - Gaya Town CD Block News