सहरसा में जनरल स्टोर में लाखों की चोरी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
**सहरसा:** बिहार के सहरसा नगर निगम क्षेत्र स्थित रिफ्यूजी कॉलोनी में देर रात चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने संध्या जनरल स्टोर का छप्पर तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और वहां रखे कीमती सामान के साथ गल्ले में मौजूद नकदी भी लेकर फरार हो गए।
दुकान संचालक के अनुसार, इस चोरी में करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
Bihar, India | Jul 9, 2026