फुलवरिया: गोपालगंज में 40 लाख की चोरी के 5 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, दो बंद घरों को चोरों ने बनाया था निशाना
गोपालगंज के श्रीपुर थाना क्षेत्र के दुबे बतरहा गांव में हुई दो बड़ी चोरी की घटनाओं को पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है. बीते गुरुवार की रात चोरों ने पंचानंद मिश्र और प्रभुनाथ तिवारी के आमने-सामने स्थित बंद घरों को निशाना बनाया था. पीड़ित परिवारों के अनुसार, दोनों घरों से 40 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चो