खगड़िया: बलुआही में आग लगने से बालक झुलसा, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
नगर परिषद क्षेत्र के बलुआही में सोमवार की शाम चार बजे आग से एक दस वर्षीय बालक झुलस गया। आनन फानन में परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां बालक का इलाज किया गया। बालक की पहचान बलुआही निवासी रोहित सहनी के पुत्र राजू कुमार के रूप में हुई है। झुलसे बालक के परिजनों ने बताया कि बालक आग लगाकर सेंक रहा था। इसी दौरान वह आग से झुलस गया।