घाटमपुर: गुजेला गांव के पास रोडवेज बस ने ऑटो को टक्कर मारते हुए डंपर में घुसा, 16 लोग घायल
सजेती के गुजेला गांव के पास रोडवेज बस के सामने अचानक से ऑटो आ गया जिसके चलते रोडवेज बस अनियंत्रित हो गई और ऑटो में टक्कर मारते हुए डंपर में जा घुसी। दुर्घटना में बस में सवार सात और ऑटो में सवार 9 सावरिया घायल हो गई। थाना प्रभारी ने सोमवार दोपहर 3बजे बताया घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।