बक्सर: बक्सर में आपदा प्रबंधन व विकास कार्यों की समीक्षा, डीएम साहिला ने दिए सख्त निर्देश
Buxar, Buxar | May 6, 2026 बक्सर जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय में आपदा प्रबंधन एवं नगर परिषद के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इसको लेकर आईपीआरडी के माध्यम से जिला प्रशासन ने 9:00 बजे रात्रि में अपडेट जारी कर जानकारी दी है। डीएम ने सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी को सभी घाटों का नियमित निरीक्षण करने और भीड़ प्रबंधन व आपदा से निपटने के लिए निर्देश दिया।