कुलपहाड़: ग्राम विजयपुर के पास अवैध तमंचा व कारतूस सहित दो युवक गिरफ्तार
महोबा के थाना कुलपहाड़ पुलिस ने ग्राम विजयपुर के पास से दो युवकों को अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में राम निरंजन राजपूत व सचिन कुमार राजपूत निवासी ग्राम गौरहारी थाना चरखारी शामिल हैं। महोबा के थाना कुलपहाड़ ने राम निरंजन के कब्जे से एक 32 बोर तमंचा व जिंदा कारतूस तथा सचिन कुमार के पास से एक 315 बोर जिंदा कारतूस बरामद किया।