इसुआपुर: इसुआपुर बाजार में पुलिस ने एक व्यक्ति को 55 अवैध डेबिट कार्ड और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया
Ishupur, Saran | Jul 17, 2026 इसुआपुर बाजार से पुलिस ने एक व्यक्ति को 55 अवैध डेबिट कार्ड व मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शुक्रवार की सुबह एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना पर इसुआपुर बाजार से लुधियाना के जसवीर कॉलोनी निवासी शुभम सिंह को अवैध 55 डेबिट कार्ड व तीन मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है और पुलिस ने कार्यवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार को छपरा जेल भेज दिया।