#शिवपुर घाट पर कटान की सूचना मिलते ही पहुंचे ई. दिनेश सिंह, अधिकारियों से की वार्ता
#ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को लेकर भी हुई चर्चा
#बलिया । बैरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की दावेदारी कर रहे भाजपा नेता एवं इंजीनियर दिनेश सिंह शिवपुर घाट पर कटान की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कटान प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद संबंधित उच्च अधिकारियों से वार्ता कर कटान रोकने के लिए आवश्यक संसाधनों एवं उपयोगी सामग्रियों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
ई. दिनेश सिंह ने ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कटान की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जरूरी कार्रवाई करने की बात कही।
क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान उन्होंने मुरारपट्टी स्थित रामनाथ पाठक इंटर कॉलेज के कार्यालय अधीक्षक गुप्तेश्वर पाठक से मुलाकात की। इस दौरान स्नातक प्रत्याशी केदारनाथ सिंह और शिक्षक प्रत्याशी प्रमोद मिश्रा के समर्थन को लेकर चर्चा हुई।
वहीं, गोन्हिया छपरा में रामधीर सिंह की धर्मपत्नी के निधन पर सती घाट पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। इसके बाद लालगंज स्थित प्रसिद्ध शक्तिधाम मंदिर में मां दुर्गा का दर्शन-पूजन किया।
क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान ई. दिनेश सिंह ने कटान प्रभावित ग्रामीणों से संवाद करने के साथ ही सामाजिक संपर्क और धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन किया।