लोहंडीगुडा: पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, 13 साल बाद भी नहीं मिला झीरम कांड का न्याय, बीजेपी सरकार पर घटना का संरक्षण देने का आरोप
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि 13 साल बाद भी झीरम घाटी कांड के शहीदों को न्याय नहीं मिला है। कांग्रेस, पीड़ित परिवार और छत्तीसगढ़ की जनता आज भी असली साजिशकर्ताओं का खुलासा चाहती है।सरेंडर कर चुके नक्सलियों से पूछताछ कर झीरम कांड के मास्टरमाइंड, सुपारी देने वालों और पूरी साजिश के पीछे मौजूद लोगों का सच सामने आना चाहिए।