उचेहरा: मझगवां थाना क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर,1 युवक हुआ घायल
सतना जिले के मझगवां थाना क्षेत्र के पंवरिया बाबा बायपास के समीप बुधवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।