Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
सम्मान
Crimenews

भाजपा नेता जय सिंह ने वन विभाग की पौधशालाओं में कार्यरत दैनिक वेतन भोगियों को 2024-25 का लंबित वेतन देने की मांग उठाई। Ajay Himachal News #ChambaNews #chamba #highlights Jai Singh

Chamba, Chamba | Aug 11, 2026

MORE NEWS

सलूणी खंड में चिन्हित BPL परिवारों की संवाद बैठक
सलूणी खंड की सलूणी, सिंगाधार, ब्याना, मंजीर और दिघाई पंचायतों के चिन्हित BPL परिवारों की महिलाओं ने खंड कार्यालय के प्रांगण में आयोजित संवाद बैठक में भाग लिया। 
बैठक में पात्र परिवारों से जुड़ी विभिन्न जानकारी एवं योजनाओं को लेकर चर्चा की गई।
#salooni #viralpost

सलूणी खंड में चिन्हित BPL परिवारों की संवाद बैठक सलूणी खंड की सलूणी, सिंगाधार, ब्याना, मंजीर और दिघाई पंचायतों के चिन्हित BPL परिवारों की महिलाओं ने खंड कार्यालय के प्रांगण में आयोजित संवाद बैठक में भाग लिया। बैठक में पात्र परिवारों से जुड़ी विभिन्न जानकारी एवं योजनाओं को लेकर चर्चा की गई। #salooni #viralpost

Chamba, Chamba | Aug 11, 2026

सलूणी में बारिश ओर छाई घनी धुंध 
#mansun #salooni #chamba #himachal #viralvideo

सलूणी में बारिश ओर छाई घनी धुंध #mansun #salooni #chamba #himachal #viralvideo

Chamba, Chamba | Aug 11, 2026

बीपीएल चयन से जरूरतमंद परिवारों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष ने भटियात विकास खंड में चयनित बीपीएल परिवारों से किया संवाद

अधिकारियों को पात्र परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

चंबा, (चुवाड़ी) अगस्त 11

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज अंबेडकर भवन चुवाड़ी में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के सर्वे के आधार पर चयनित बीपीएल परिवारों से संवाद किया। 

विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले वास्तविक जरूरतमंद परिवारों की पहचान कर उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बीपीएल परिवारों के चयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए आठ चरणों में सर्वेक्षण करवाया है, ताकि ऐसे परिवार जो वास्तव में सरकारी सहायता के पात्र हैं, उन्हें योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया के दौरान यह सुनिश्चित किया गया है कि वास्तविक जरूरतमंद परिवारों को ही सूची में शामिल किया जाए।

कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण को विशेष प्राथमिकता प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ऐसे परिवारों तक सहायता पहुंचाना है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण आवास, शिक्षा, उपचार, पेंशन तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।

साथ में उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में बीपीएल सूची में अपात्र परिवारों के शामिल होने तथा वास्तविक जरूरतमंद परिवारों के सूची से बाहर रहने की शिकायतें मिलती रही हैं। इसी के दृष्टिगत सरकार ने व्यापक सर्वेक्षण के माध्यम से पात्र परिवारों की पहचान कर बीपीएल चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित की है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सर्वेक्षण के दौरान किसी भी कारणवश वंचित रहे वास्तविक जरूरतमंद परिवारों की पात्रता की शर्तें पूरी होने पर उनके मामलों पर भी नियमानुसार विचार किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर जनकल्याण के लिए समर्पित है। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से सरकार द्वारा कार्यान्वित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर उनका लाभ उठाने का आग्रह भी किया।

कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान उपस्थित लोगों की विभिन्न समस्याओं को सुना और अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया। 

विधानसभा अध्यक्ष का इससे पहले उपमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) मनीष सोनी ने स्वागत किया। उन्होंने इस दौरान बीपीएल चयन प्रक्रिया सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रस्तुत की।

खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा ने स्वागत संबोधन रखते हुए विकासखंड भटियात से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। 

सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर, उपाध्यक्ष नगर पंचायत सुरेंद्र चाढक, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.शामलाल, अधिशासी अभियंता पंकज राठौर, राकेश ठाकुर, नरेंद्र चौधरी, तहसील कल्याण अधिकारी आरती देवी, बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मवीर, विभिन्न विभागीय अधिकारियों सहित पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित रहे। 

इन ग्राम पंचायतों के लाभार्थियों ने संवाद कार्यक्रम में लिया हिस्सा

ग्राम पंचायत नैनीखंड,बलेरा, तुनुहट्टी, ककीरा-जरेई, ककीरा-कस्बा, खरेरा, गडाना, घटासनी, चलामा, तारागढ़, कुड्डी, अवांह, होबार,जत्रूण, परछोड़, साढल, बनेट, रायपुर, जंदरेाग, तुरकडा, परसियारा, मलूंडा, काहरी, गाहर तथा ग्राम पंचायत कुड़नू के लाभार्थियों इस अवसर पर उपस्थित रहे।

बीपीएल चयन से जरूरतमंद परिवारों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ : कुलदीप सिंह पठानिया विधानसभा अध्यक्ष ने भटियात विकास खंड में चयनित बीपीएल परिवारों से किया संवाद अधिकारियों को पात्र परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश चंबा, (चुवाड़ी) अगस्त 11 विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज अंबेडकर भवन चुवाड़ी में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के सर्वे के आधार पर चयनित बीपीएल परिवारों से संवाद किया। विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले वास्तविक जरूरतमंद परिवारों की पहचान कर उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बीपीएल परिवारों के चयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए आठ चरणों में सर्वेक्षण करवाया है, ताकि ऐसे परिवार जो वास्तव में सरकारी सहायता के पात्र हैं, उन्हें योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया के दौरान यह सुनिश्चित किया गया है कि वास्तविक जरूरतमंद परिवारों को ही सूची में शामिल किया जाए। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण को विशेष प्राथमिकता प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ऐसे परिवारों तक सहायता पहुंचाना है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण आवास, शिक्षा, उपचार, पेंशन तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में बीपीएल सूची में अपात्र परिवारों के शामिल होने तथा वास्तविक जरूरतमंद परिवारों के सूची से बाहर रहने की शिकायतें मिलती रही हैं। इसी के दृष्टिगत सरकार ने व्यापक सर्वेक्षण के माध्यम से पात्र परिवारों की पहचान कर बीपीएल चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित की है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सर्वेक्षण के दौरान किसी भी कारणवश वंचित रहे वास्तविक जरूरतमंद परिवारों की पात्रता की शर्तें पूरी होने पर उनके मामलों पर भी नियमानुसार विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर जनकल्याण के लिए समर्पित है। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से सरकार द्वारा कार्यान्वित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर उनका लाभ उठाने का आग्रह भी किया। कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान उपस्थित लोगों की विभिन्न समस्याओं को सुना और अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया। विधानसभा अध्यक्ष का इससे पहले उपमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) मनीष सोनी ने स्वागत किया। उन्होंने इस दौरान बीपीएल चयन प्रक्रिया सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रस्तुत की। खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा ने स्वागत संबोधन रखते हुए विकासखंड भटियात से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर, उपाध्यक्ष नगर पंचायत सुरेंद्र चाढक, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.शामलाल, अधिशासी अभियंता पंकज राठौर, राकेश ठाकुर, नरेंद्र चौधरी, तहसील कल्याण अधिकारी आरती देवी, बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मवीर, विभिन्न विभागीय अधिकारियों सहित पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित रहे। इन ग्राम पंचायतों के लाभार्थियों ने संवाद कार्यक्रम में लिया हिस्सा ग्राम पंचायत नैनीखंड,बलेरा, तुनुहट्टी, ककीरा-जरेई, ककीरा-कस्बा, खरेरा, गडाना, घटासनी, चलामा, तारागढ़, कुड्डी, अवांह, होबार,जत्रूण, परछोड़, साढल, बनेट, रायपुर, जंदरेाग, तुरकडा, परसियारा, मलूंडा, काहरी, गाहर तथा ग्राम पंचायत कुड़नू के लाभार्थियों इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Chamba, Chamba | Aug 11, 2026

20-25 साल से वन विभाग की नर्सरियों में सेवाएं दे रहे दैनिक वेतन भोगी, लंबित मजदूरी के भुगतान की उठाई मांग

भाजपा नेता जय सिंह के साथ कर्मचारियों ने AC को सौंपा ज्ञापन, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से हस्तक्षेप की गुहार

सुरेंद्र ठाकुर 
चम्बा, 11 अगस्त।
वन वृत्त चम्बा एवं वन मंडल चम्बा की विभिन्न पौधशालाओं में वर्षों से सेवाएं दे रहे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की लंबित मजदूरी का मामला एक बार फिर सामने आया है। कर्मचारियों ने वर्ष 2024-25 की लंबित मजदूरी का शीघ्र भुगतान करने तथा लंबे समय से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई है।

दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने भाजपा नेता जय सिंह के साथ सहायक आयुक्त (AC) चम्बा को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। कर्मचारियों ने ज्ञापन के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मामले में हस्तक्षेप कर उनकी लंबित मजदूरी का भुगतान करवाने की मांग की है।

20-25 वर्षों से दे रहे सेवाएं

कर्मचारियों का कहना है कि वे वन विभाग की विभिन्न नर्सरियों में पिछले 20 से 25 वर्षों से दैनिक वेतन भोगी के रूप में कार्य कर रहे हैं। इतने लंबे समय तक सेवाएं देने के बावजूद उन्हें नियमित नहीं किया गया है।

कर्मचारियों के अनुसार वर्ष 2024-25 में नर्सरियों के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध न होने के कारण उनकी मजदूरी प्रभावित हुई है। संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने पर उन्हें सरकार के पास बजट न होने की बात बताई जाती है।

बच्चों की पढ़ाई और घर का खर्च चलाना मुश्किल

दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने कहा कि उनका परिवार दैनिक मजदूरी पर निर्भर है। समय पर मजदूरी नहीं मिलने के कारण बच्चों की पढ़ाई, राशन और घर के अन्य जरूरी खर्चों को पूरा करना मुश्किल हो गया है।

कर्मचारियों ने सरकार से आग्रह किया कि उनकी आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए लंबित मजदूरी का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

SOP बनाने का आश्वासन भी अभी अधूरा

कर्मचारियों ने बताया कि इससे पहले जब वे अपनी मांगों को लेकर शिमला में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के समक्ष पहुंचे थे, तब उन्हें मजदूरी के भुगतान के लिए SOP बनाने का आश्वासन दिया गया था। कर्मचारियों का कहना है कि अभी तक इस दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो पाई है।

वरिष्ठता सूची बनाकर नियमितीकरण की मांग

कर्मचारियों ने मांग की है कि वन विभाग की नर्सरियों में लंबे समय से सेवाएं दे रहे सभी दैनिक वेतन भोगियों की वरिष्ठता सूची तैयार की जाए और सरकार के नियमानुसार उनके नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाए।

भाजपा नेता जय सिंह ने भी कर्मचारियों की मांगों को सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाने और लंबित मजदूरी के भुगतान के लिए उचित कार्रवाई की मांग की है। कर्मचारियों ने उम्मीद जताई है कि सरकार उनकी वर्षों पुरानी समस्या का शीघ्र समाधान करेगी।

खबर की मुख्य हाईलाइट्स

🔹 20-25 साल से वन विभाग की नर्सरियों में सेवाएं दे रहे दैनिक वेतन भोगी

🔹 वर्ष 2024-25 की लंबित मजदूरी के भुगतान की मांग

🔹 भाजपा नेता जय सिंह के साथ AC चम्बा को सौंपा ज्ञापन

🔹 उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मामले में हस्तक्षेप की गुहार

🔹 बजट की कमी के कारण मजदूरी भुगतान प्रभावित होने का आरोप

🔹 मजदूरी नहीं मिलने से बच्चों की पढ़ाई और घर का खर्च चलाना मुश्किल

🔹 SOP बनाने के आश्वासन को जल्द लागू करने की मांग

🔹 दैनिक वेतन भोगियों की वरिष्ठता सूची बनाने की मांग

🔹 लंबे समय से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के नियमितीकरण की उठी मांग
#चम्बा #वनविभाग #वनमंडलचम्बा #दैनिकवेतनभोगी #दिहाड़ीदार #लंबितवेतन #मजदूरी #कर्मचारियोंकीमांग #नियमितीकरण #वनविभागकर्मचारी #भाजपानेताजयसिंह #मुकेशअग्निहोत्री #सहायकआयुक्त #ACChamba #हिमाचलप्रदेश #PangiLiveNews #ChambaNews #HimachalNews #BreakingNews #LatestNews

20-25 साल से वन विभाग की नर्सरियों में सेवाएं दे रहे दैनिक वेतन भोगी, लंबित मजदूरी के भुगतान की उठाई मांग भाजपा नेता जय सिंह के साथ कर्मचारियों ने AC को सौंपा ज्ञापन, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से हस्तक्षेप की गुहार सुरेंद्र ठाकुर चम्बा, 11 अगस्त। वन वृत्त चम्बा एवं वन मंडल चम्बा की विभिन्न पौधशालाओं में वर्षों से सेवाएं दे रहे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की लंबित मजदूरी का मामला एक बार फिर सामने आया है। कर्मचारियों ने वर्ष 2024-25 की लंबित मजदूरी का शीघ्र भुगतान करने तथा लंबे समय से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई है। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने भाजपा नेता जय सिंह के साथ सहायक आयुक्त (AC) चम्बा को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। कर्मचारियों ने ज्ञापन के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मामले में हस्तक्षेप कर उनकी लंबित मजदूरी का भुगतान करवाने की मांग की है। 20-25 वर्षों से दे रहे सेवाएं कर्मचारियों का कहना है कि वे वन विभाग की विभिन्न नर्सरियों में पिछले 20 से 25 वर्षों से दैनिक वेतन भोगी के रूप में कार्य कर रहे हैं। इतने लंबे समय तक सेवाएं देने के बावजूद उन्हें नियमित नहीं किया गया है। कर्मचारियों के अनुसार वर्ष 2024-25 में नर्सरियों के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध न होने के कारण उनकी मजदूरी प्रभावित हुई है। संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने पर उन्हें सरकार के पास बजट न होने की बात बताई जाती है। बच्चों की पढ़ाई और घर का खर्च चलाना मुश्किल दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने कहा कि उनका परिवार दैनिक मजदूरी पर निर्भर है। समय पर मजदूरी नहीं मिलने के कारण बच्चों की पढ़ाई, राशन और घर के अन्य जरूरी खर्चों को पूरा करना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों ने सरकार से आग्रह किया कि उनकी आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए लंबित मजदूरी का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। SOP बनाने का आश्वासन भी अभी अधूरा कर्मचारियों ने बताया कि इससे पहले जब वे अपनी मांगों को लेकर शिमला में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के समक्ष पहुंचे थे, तब उन्हें मजदूरी के भुगतान के लिए SOP बनाने का आश्वासन दिया गया था। कर्मचारियों का कहना है कि अभी तक इस दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो पाई है। वरिष्ठता सूची बनाकर नियमितीकरण की मांग कर्मचारियों ने मांग की है कि वन विभाग की नर्सरियों में लंबे समय से सेवाएं दे रहे सभी दैनिक वेतन भोगियों की वरिष्ठता सूची तैयार की जाए और सरकार के नियमानुसार उनके नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाए। भाजपा नेता जय सिंह ने भी कर्मचारियों की मांगों को सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाने और लंबित मजदूरी के भुगतान के लिए उचित कार्रवाई की मांग की है। कर्मचारियों ने उम्मीद जताई है कि सरकार उनकी वर्षों पुरानी समस्या का शीघ्र समाधान करेगी। खबर की मुख्य हाईलाइट्स 🔹 20-25 साल से वन विभाग की नर्सरियों में सेवाएं दे रहे दैनिक वेतन भोगी 🔹 वर्ष 2024-25 की लंबित मजदूरी के भुगतान की मांग 🔹 भाजपा नेता जय सिंह के साथ AC चम्बा को सौंपा ज्ञापन 🔹 उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मामले में हस्तक्षेप की गुहार 🔹 बजट की कमी के कारण मजदूरी भुगतान प्रभावित होने का आरोप 🔹 मजदूरी नहीं मिलने से बच्चों की पढ़ाई और घर का खर्च चलाना मुश्किल 🔹 SOP बनाने के आश्वासन को जल्द लागू करने की मांग 🔹 दैनिक वेतन भोगियों की वरिष्ठता सूची बनाने की मांग 🔹 लंबे समय से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के नियमितीकरण की उठी मांग #चम्बा #वनविभाग #वनमंडलचम्बा #दैनिकवेतनभोगी #दिहाड़ीदार #लंबितवेतन #मजदूरी #कर्मचारियोंकीमांग #नियमितीकरण #वनविभागकर्मचारी #भाजपानेताजयसिंह #मुकेशअग्निहोत्री #सहायकआयुक्त #ACChamba #हिमाचलप्रदेश #PangiLiveNews #ChambaNews #HimachalNews #BreakingNews #LatestNews

Chamba, Chamba | Aug 11, 2026