कैराना: कैराना पुलिस ने न्यायालय से वांछित रामडा गांव के दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Aug 23, 2026 कैराना कोतवाली पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। रविवार शाम करीब छह बजे पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के नाम आवेश व अरमान है, जो गांव रामडा के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्त न्यायालय में विचाराधीन मामले में वांछित चल रहे थे।