खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने तहसील मिहोना एवं मौ कस्बे में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का किया सघन निरीक्षण
ड्रिंकिंग वाटर का लिया नमूना, पाम ऑयल के 20 टीन किये जप्त
कलेक्टर भिण्ड के आदेशानुसार एवं अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन भिण्ड के मार्गदर्शन में आज तहसील मिहोना एवं मौ कस्बे में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया।
तहसील मिहोना में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कु. रेखा सोनी ने मछण्ड स्थित बलवान डेयरी से घी व मावा का नमूना, ग्राम रजपुरा स्थित कृष्णा डेयरी से मावा का नमूना एवं अशोक डेयरी से मावा व घी के नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत जांच वास्ते लिए।
मौ कस्बे में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती रीना बंसल ने रहीम मिनरल वाटर से ड्रिंकिंग वाटर का नमूना लिया व मेवाराम राधेश्याम किराना से अमृत रिफाइंड पाम ऑयल का नमूना लेकर, पाम ऑयल के 20 टीन जप्त किये, जिनकी कीमत लगभग 50,000/- रूपये है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती रीना बंसल ने मौ कस्बे में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर, उन पर पाए गए खाद्य पदार्थों दालें, मसाले, चीनी, नमक आदि का चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से मौके पर ही जांच की।
मौके पर उपस्थित आम नागरिकों को खाद्य पदार्थों में मिलावट को पहचानने व मिलावट के प्रति जागरूक रहने हेतु समझाइश दी।
चलित प्रयोगशाला की केमिस्ट कु. आरती शिवहरे ने मौके पर ही खाद्य पदार्थों की जांच कर आमजन को घर पर ही खाद्य पदार्थों में मिलावट की प्राथमिक जांच करने संबंधी पेंपलेट वितरित किये।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind
Bhind, Madhya Pradesh | Aug 22, 2026