खुसरूपुर: खुसरूपुर नगर पंचायत के प्रथम नगर प्रबंधक सड़क दुर्घटना में घायल हुए, इलाज के दौरान मौत
खुसरूपुर नगर पंचायत के गठन के उपरांत प्रथम नगर प्रबंधक के रूप में पदस्थापित संजय कुमार दिल्ली में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। जिन्हें इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है। बताया जाता है कि वह आध्यात्मिक भ्रमण पर गए हुए थे। घटना की सूचना जैसे ही खुसरूपुर नगर पंचायत के लोगों को मिली शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सभी ने उनके आत्मा की शांति के लिए दुआ किया है।