जहानाबाद: जहानाबाद में महंगाई-बेरोजगारी, नीट छात्रा रेप हत्या एवं पेपर लीक मामले के विरोध में फूंका PM का पुतला
जहानाबाद में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, नीट छात्रा रेप हत्या और पेपर लीक मामले सहित अन्य के विरोध में प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष सरवर सलीम और प्रखंड अध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में अंबेडकर चौक से कारगिल चौक तक जुलूस निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।