तस्वीर में अफशां बेहद खूबसूरत पारंपरिक भारतीय दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं। उन्होंने सुनहरे काम वाली लाल और गुलाबी रंग की साड़ी पहनी है। गले में भारी नक्काशीदार सोने का चोकर, बड़े झुमके और मांगटीका उनके शाही ब्राइडल लुक को खास बना रहे हैं। हल्का मेकअप, सलीके से संवारे बाल और चेहरे पर प्यारी मुस्कान उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है।