मुगलसराय: कटरिया अंडरपास से STF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 501 किलो से अधिक गांजा बरामद, दो लोग गिरफ्तार
चन्दौली मुगलसराय पुलिस और एसटीएफ वाराणसी ने संयुक्त कार्रवाई में पराग डेयरी के पास कटरिया अंडरपास से 501 कि0ग्रा से अधिक गांजा बरामद कर बिहार के रोहतास निवासी दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, वही पुरे मामले में पुलिस ने आज बुधवार दोपहर 02 बजे बताया कि बरामद गांजे की कीमत 1.25 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है।मामले में अग्रिम कार्यवाही किया जा रहा है।