एक कदम शिक्षा की ओर पुस्तकालय में हुआ झंडारोहण।
शेखपुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को बाईपास रोड स्थित सर्किट हाउस के सामने संचालित ‘एक कदम शिक्षा की ओर’ पुस्तकालय कार्यालय में झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी गई और देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन किया गया।
कार्यक्रम में उमेश राम, हरि किशोर धारी, अनीश धारी, रवि कुमार, राजन कुमार,जितेन्द्र धारी,इंद्रजीत कुमार बिनोद राम सहित पुस्तकालय से जुड़े छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा के माध्यम से समाज और देश के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से परिसर गूंज उठा।