रामगंजमण्डी: उंडवा रोड़ पर थार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में कोटा स्टोन व्यापारी की हुई दर्दनाक मौत, थार चालक फरार
रामगंजमंडी में सोमवार क़ो थार और बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार कोटा स्टोन व्यापारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक़्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार व्यापारी 20 फिट उछल कर झाड़ियों में गिर गया। हादसा सोमवार शाम करीब 5 बजे उंड़वा पेट्रोल पम्प के पास हुआ है। दुर्घटना के बाद थार चालक गाडी को छोड़कर मौके से फरार हो गया।