ललितपुर: कोतवाली ललितपुर पुलिस ने अवैध रुपयों की मांग के अभियोग में वांछित 3 अभियुक्तों को नियमानुसार किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मामले में वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।