हज़ारीबाग: जिले की पुलिस ने ₹1 करोड़ की कीमत का अफीम, डोडा, गांजा व कत्था किया बरामद, एक आरोपी को किया गिरफ्तार
अंतर राज्य नशा व्यापारियों द्वारा एक करोड़ कीमत का अफीम, डोडा, गांजा और कत्था दूसरे राज्य ले जाने के क्रम में पुलिस ने पकड़ा।चौपारण थाना क्षेत्र के के 14 चेक पोस्ट में चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध बाइक सवार को पकड़ा गया। इसमें एक पीछे बैठा आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। वहीं एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।