कैरो: भीषण गर्मी में कैरो बाजार में मटकों की मांग बढ़ी, कीमतें बढ़ने पर भी लोगों का पारंपरिक घड़ों में रुझान
कैरो प्रखंड में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर पारंपरिक मिट्टी के घड़ों,मटकों की मांग तेज हो गई है। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे कैरो बाजार और आसपास के चौक-चौराहों का जायजा लेने पर देखा गया कि लोग बड़ी संख्या में मटके खरीदते नजर आए और तापमान बढ़ने के साथ ही बाजारों में मटकों की बिक्री ने रफ्तार पकड़ ली है।