समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 27 सितम्बर 2026
जिले की सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित हुआ पंचायत विकास दिवस, ग्राम सभा के माध्यम से विकास कार्यों पर हुई जनचर्चा
आज दिनांक 27 सितम्बर 2026 को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया गया। पंचायती राज विभाग के निर्देश के आलोक में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को पंचायत विकास दिवस आयोजित करने का प्रावधान किया गया है।
इस क्रम में आज जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन कर पंचायत के समग्र एवं सतत विकास से संबंधित विषयों पर आमजनों के साथ जनचर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।
ग्राम सभा में पंचायत क्षेत्र की आवश्यकताओं एवं प्राथमिकताओं, संचालित विकास योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं, स्वच्छता, पेयजल, सड़क एवं नाली, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य जनोपयोगी विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही, स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप आगामी विकास कार्यों की कार्य योजना तैयार करने में जनभागीदारी सुनिश्चित की गई।
पंचायत विकास दिवस का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों को सहभागी, जवाबदेह एवं सतत विकास की दिशा में सशक्त बनाना तथा स्थानीय स्तर पर जनभागीदारी के माध्यम से विकास की प्राथमिकताएँ निर्धारित करना है।
जिला प्रशासन द्वारा संबंधित पदाधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायत विकास दिवस के अवसर पर प्राप्त सुझावों एवं प्रस्तावों का समुचित संज्ञान लेते हुए नियमों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Buxar Administration Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Police CMO Bihar Samrat Choudhary #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #CMOBihar #samratchoudhary #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Sep 27, 2026