हसायन कोतवाली क्षेत्र के निजामतपुर में एक युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। ससुरालियों से विवाद के बाद उसने यह कदम उठाया। युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर किया गया है। युवक की पहचान प्रदीप के रूप में हुई है।