बिजावर: बिजावर में पत्रकार पर हमले से बवाल, भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी
छतरपुर के बिजावर में पत्रकार राकेश सिंह राय पर हमले के बाद सियासत गरमा गई है। भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी ने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। दामोदर यादव ने रविवार की शाम 5 बजे वीडियो जारी कर चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।