होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर अनुमंडल कार्यालय सभागार में गुरुवार शाम 4:10 में अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार चंदन की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने, अफवाहों पर रोक लगाने तथा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया।