कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू एवं पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने सारंगढ़ उप जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन बैरक का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर ने बंदियों की संख्या, भोजन एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश बीएमओ को दिए। इस दौरान एसडीएम उमेश कुमार साहू, सीएमएचओ डॉ. पुष्पेंद्र कुमार वैष्णव, एडिशनल एसपी निमिषा पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Sarangarh Bilaigarh, Chhattisgarh | Aug 8, 2026