खलीलाबाद: आईजी संजीव त्यागी ने पुलिस लाइन में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया, समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण कार्य के दिए निर्देश
सोमवार दोपहर पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की मौजूदगी में पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन आधुनिक गेस्ट हाउस व कमांड सेंटर का जायजा लेकर गुणवत्ता के साथ समयबद्ध निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस व्यवस्था मजबूत करना, सुविधाएं बढ़ाना, सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर