कनाड़िया: इंदौर: भिक्षा मांगने वाली महिला के खिलाफ एफआईआर, भिक्षा देने वाले पर भी मामला दर्ज, शहर को भिक्षुक मुक्त बनाने का अभियान
इंदौर को भिक्षावृत्ति से मुक्त बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर आशीष सिंह ने लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए है इस अभियान के तहत भिक्षा लेने और देने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।इसी के तहत भिक्षा लेने और देने के दो अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज कराई गई है।कलेक्टर आशीष सिंह ने इंदौर में भिक्षा लेने और देने दोनों को प्रतिबंधित किया गया है।