भीलवाड़ा: आबकारी विभाग ने अवैध हथकड़ शराब पर किया बड़ा प्रहार, 1100 लीटर वॉश नष्ट, 150 लीटर शराब जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार
भीलवाड़ा। जिले में अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ आबकारी विभाग ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। प्रहराधिकारी धोलाराम विश्नोई के नेतृत्व में टीम ने देर रात विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की और निर्माण सामग्री को नष्ट किया। विभाग की इस अचानक हुई कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।