जमुई: मंगलवार को जमुई के लक्ष्मीपुर व बरहट पावर सब स्टेशन से जुड़े गांव में 3 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी
Jamui, Jamui | Apr 6, 2026 जिले के लक्ष्मीपुर और बरहट क्षेत्र के लोगों को मंगलवार को 3 घंटों तक बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। विद्युत आपूर्ति विभाग की ओर से सोमवार 6 बजे जारी जानकारी के अनुसार, पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 2 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।