बीरपुर: डीएम श्रीकांत शास्त्री ने वीरपुर पीएचसी का औचक निरीक्षण किया, कई कर्मी अनुपस्थित मिले
गुरुवार को दोपहर करीब बारह बजे जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने वीरपुर पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कर्मी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताई ।करीब साढ़े 11 बजे जिलाधिकारी पीएचसी पहुंचे और विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कुछ चकित्सक समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित पाए गए।