जमुई: छपरा से भटककर जमुई पहुंची किशोरी को होटल संचालक ने सुरक्षित बाल संरक्षण इकाई को सौंपा, परिजन को दी गई जानकारी
Jamui, Jamui | Jun 28, 2026 परिवार वालों से झगड़ा व डांट- फटकार के बाद घर से भागी किशोरी भटककर छपरा से जमुई पहुंच गई और शहर के कृष्णपट्टी स्थिति होटल में काम तालाश रही थी। होटल संचालक को किशोरी की स्थिति संदिग्ध लगी तो उन्होंने उसकी देखभाल की और तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बाल संरक्षण इकाई को सौंप दिया गया। उक्त मामले का वीडियो रविवार की देर शाम 7 बजे सामने आई है।