झालरापाटन: झालरापाटन में पुलिस का फ्लैग मार्च, अमन-शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील, असामाजिक तत्वों को चेतावनी
झालरापाटन में बुधवार शाम 5 बजे पुलिस ने नगर में अमन-शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला। यह मार्च डीवाईएसपी हंसराज सिंह खरेड़ा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। फ्लैग मार्च गिन्दोर दरवाजा से शुरू होकर पीपली बाजार, चौपड़िया बाजार, सूर्य मंदिर और लुहार मोहल्ला होते हुए लंका दरवाजा पहुंचा।