झालरापाटन: मंडावर बालाजी मंदिर के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर घायल
मंडावर बालाजी मंदिर के समीप मंगलवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर घायल है। घायल युवक मुन्ना पुत्र बालचंद का उपचार एसआरजी हॉस्पिटल के आईसीयू में जारी है। जबकि मंडावर पुलिस ने मृतक गणेश पुत्र भैरूलाल के सब का बुधवार सुबह 11 पोस्टमार्टम करवाया है। दोनों कोलाना गांव के रहने वाले हैं और मजदूरी कर वापस अपने घर लौट रहे थे।