झालरापाटन: खेरिया गांव में जेसीबी मशीन से गिरकर एक मजदूर गंभीर रूप से घायल
झालावाड़ की खेरिया गांव में जेसीबी मशीन से गिरकर एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने बुधवार दोपहर 12:00 बजे बताया कि गांव का रहने वाला लालचंद पुत्र प्यारेलाल जेसीबी मशीन से डंपर में मिट्टी भर रहा था, उसी समय चालक में अचानक ब्रेक लगा दिया और वह असंतुलित होकर नीचे गिर गया।