डौण्डी: सुशासन तिहार 2026: डौण्डी विकासखंड के ग्राम मंगलतराई में आयोजित होगा जनसमस्या निवारण शिविर
Dondi, Balod | May 12, 2026 शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाओं का उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत डौण्डी विकासखण्ड के हाई स्कूल मैदान मंगलतराई में 13 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा।