मुरैना नगर: मुरैना में बिजली संकट पर फूटा गुस्सा,घंटों की कटौती, अधिकारी नहीं उठाते फोन,अब उग्र आंदोलन की चेतावनी।
मुरैना शहर में अघोषित बिजली कटौती से लोगों का गुस्सा बढ़ गया है। आज शनिवार सुबह साढ़े 11 से दोपहर 3 बजे तक कई इलाकों में बिजली बंद रही। लोगों का आरोप है कि मेंटेनेंस के नाम पर सप्लाई रोकी जाती है और अधिकारी फोन नहीं उठाते।मुरैना निवासी मनोज वाजपेई ने वीडियो जारी कर व्यवस्था पर सवाल उठाए। सुधार नहीं होने पर शहरवासियों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।