पूसा: पुसा थाने में होली और रमजान पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई
समस्तीपुर जिले के पूसा थाने में मंगलवार 2:30 के आसपास थानाध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों के साथ होली एवं रमजान पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान थानाध्यक्ष ने सभी जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने इलाके में शांतिपूर्ण माहौल में होली एवं रमजान पर्व मनाने को लेकर अपील किया।