रोहिणी: रोहिणी सेक्टर-30 में ड्रग सप्लायर पंकज गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीली दवाएं जब्त
रोहिणी सेक्टर-30 में नशीली दवाओं के साथ 28 वर्षीय पंकज उर्फ कौआ उर्फ कांची को शाहबाद डेयरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 117 ब्यूप्रेनॉर्फिन और नालोक्सोन गोलियां, 28 शीशियां इंजेक्शन और एक स्कूटी जब्त हुई। मामले में NDPS एक्ट के तहत मामले दर्ज कर जांच जारी है।