हरिद्वार: जूना अखाड़े में साधु संतों ने भारत-बांग्लादेश के बीच होने वाले टी-20 क्रिकेट मैच का किया विरोध, बीसीसीआई को लिखा पत्र
जूना अखाड़े में साधु संतो ने भारत बांग्लादेश के बीच होने वाले टी 20 मैच का विरोध किया। रविवार को साधु संतो ने नारेबाजी भी की। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिम्हानंद गिरी ने कहा कि बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है, ऐसी स्तिथि में मैच खेलना हिंदुओं साथ अन्याय है। उन्होंने आगामी 9 अक्टूबर को मैच रद्द न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।