परबत्ता: परबत्ता में संपर्क मार्ग की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना, फोरलेन पर चढ़ने-उतरने की व्यवस्था नहीं
खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत करना गांव के समीप अगुवानी–पसराहा फोरलेन पर संपर्क मार्ग निर्माण की मांग को लेकर बुधवार को स्थानीय ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को लेकर बिहार राज्य पुल निर्माण निगम, उपमुख्यमंत्री, जिलाधिकारी खगड़िया तथा गोगरी एसडीओ को ईमेल के माध्यम से आवेदन भी भेजा है। धरना दे रहे ग्रामीणों ने बताया कि कर