बिलासपुर: NEET परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक
शुक्रवार को शाम चार बजे के आसपास जनपद में 21 जून को होने वाली नीट (यूजी) परीक्षा को पारदर्शी व सकुशल संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं एसपी सोमेंद्र मीणा ने विकास भवन में बैठक की। परीक्षा दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक होगी, जिसमें अभ्यर्थियों को 11:00 से 1:30 बजे तक ही प्रवेश मिलेगा। डीएम ने केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, जैमर, बायोमेट्रिक हाजिरी औ