अतर्रा: पारिवारिक विवाद और कथित प्रेम प्रसंग के चलते एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Atarra, Banda | May 13, 2026 अतर्रा क्षेत्र में पारिवारिक विवाद और कथित प्रेम प्रसंग के चलते एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, थाना बिसंडा क्षेत्र के डभनी अंश कछिया पुरवा निवासी 30 वर्षीय अमरजीत ने मंगलवार दोपहर घर की अटारी में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसकी चार वर्षीय पुत्री भूमि घर में खेल रही थी।