फरीदपुर: विशेश्वरपुर में एक ही रात में दो घरों की दीवार काट कर चोरों ने हजारों रुपए की नगदी व जेवर पर किया हाथ साफ
भुता थाना क्षेत्र के विशेश्वरपुर में अज्ञात चोरों द्वारा एक ही रात में दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। चोरों ने दीवार काट कर एक ही रात में हजारों रुपए की नगदी व लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और कार्यवाही शुरू कर दी गई है।