जौनपुर: करंजाकला बाजार में घेरकर भट्ठा कारोबारी को मारी गोली, किशोर भी हुआ घायल
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के करंजाकला बाजार में बुधवार रात थार और स्कार्पियो सवार बदमाशों ने ईंट-भट्ठा कारोबारी विपिन यादव (32) की कार रोककर चार राउंड फायरिंग कर दी। गोली विपिन के सीने और उसके साथ मौजूद 16 वर्षीय अंश के घुटने में लगी।