मंझनपुर: मंझनपुर और कोखराज इलाके में चेन स्नेचिंग का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल, बरामद हुई छीनी गई चेन व तमंचा
कोखराज थाना क्षेत्र में महिला के गले से चेन छीनने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने गुरुवार और शुक्रवार की रात लगभग 3 बजे मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी फैजान पुत्र स्व. कमालुद्दीन निवासी नई बस्ती, भारतगंज, प्रयागराज को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 10 अगस्त को सिंघिया के पास महिला के गले से चेन छीनी गई थी।