**मधेपुरा में आधी रात गूंजे कृष्ण जन्म के जयकारे, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़**
मधेपुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शाम होते ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने लगी और देर रात तक भक्तों की भीड़ नजर आई।
शहर के मुख्य बाजार स्थित श्री बड़ी दुर्गा स्थान मंदिर में रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से सजाया गया था। आधी रात को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की गई। #Madhepura #MadhepuraNews #video #news #Bihar #मधेपुरा #ब्रेकिंग #tranding #Mn #tranding
Bihar, India | Sep 5, 2026